Jul 5, 2008

आखिरी दम तक बिहारी बना रहूंगा : आर० एस० गवई

पटना, जुलाई-राज्यपाल आर एस गवई ने शुक्रवार को स्थानीय एसके मेमोरियल हाल में राज्य सरकार द्वारा आयोजित अपने विदाई समारोह में कहा कि वह आखिरी दम तक बिहारी बनेंगे रहेंगे। बिहार की सरकार और लोगों ने जो स्नेह दिया है वह कभी नहीं भूलेंगे।
उन्हें दु:ख इस बात का है कि बिहार में उन्होंने जिस मिशन को लेकर काम शुरू किया था वह पूरा नहीं हो सका। वह अधूरा रह गया पर यह मेरे हाथ में नहीं है। उन्होंने अपने संबोधन के आखिर में कहा 'भवतु सर्व मंगलम' बिहार प्रगतिशील राज्यों की सूची में शामिल होगा उन्हें पूरी उम्मीद है।
विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधान परिषद के सभापति प्रो. अरुण कुमार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राज्यपाल की धर्मपत्नी कमला ताई गवई व राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित थे।

No comments: