Aug 5, 2008

नस्लवादी होने के आरोप को क्लिंटन ने खारिज किया

न्यूयॉर्क, ५ अगस्त- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने खुद पर लगे नस्लवादी होने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक दल से राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर चले हिलेरी क्लिंटन के नाकाम अभियान के दौरान की गई अपनी कुछ टिप्पणियों को लेकर खेद जताया है।
हिलेरी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से बाहर हो जाने के बाद क्लिंटन ने खुद की कही और अनकही बातों के लिए खेद प्रकट किया है। कल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े अपने संगठन के समर्थन में क्लिंटन के अफ्रीका दौरे के दौरान लिए गए साक्षात्कार के अंश 'एबीसी न्यूज' ने प्रसारित किए हैं।
इसके मुताबिक साउथ कैरोलिना के प्राइमरी चुनाव के बाद कुछ टिप्पणियों को लेकर क्लिंटन के खिलाफ नस्लवाद के आरोप लगे थे। इस प्राइमरी चुनाव में बराक ओबामा जीते थे।
कुछ अफ्रीकी-अमेरिकी नेता इन टिप्पणियों से आहत हुए थे। बाद में विवाद होने के कारण हिलेरी को माफी माँगना पड़ी थी। हिलेरी ने कहा था अगर किसी को ठेस पहुँची हो तो मैं माफी माँगती हूँ।

No comments: