Jul 11, 2008

राज ठाकरे के खिलाफ एक और वारंट जारी

जमशेदपुर, ११ जुलाई - छठ पूजा के बारे में कथित अपमानक टिप्पणी करने के मामले में पेश नहीं होने पर एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।
फर्स्ट क्लास जुडिशल मजिस्ट्रेट ए. के. तिवारी ने स्थानीय वकील हामिद रजा खान की याचिका पर सुनवाई के दौरान ठाकरे के आज अदालत में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इससे पहले अदालत ने उनके खिलाफ १९ जून को एक जमानती वारंट जारी किया था।
खान ने फरवरी में सीजेएम पी के मोइत्रा की अदालत में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि ठाकरे ने ३१ जनवरी को एक सार्वजनिक सभा संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी। राज ठाकरे ने मुंबई में बिहार के लोगों द्वारा मनाए जाने वाले छठ उत्सव को एक मजाक बताया था। उनकी इस टिप्पणी के बाद झारखंड और बिहार सहित देश के कई हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे।

No comments: