अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ऐसी संस्था है, जो परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देती है। सैन्य उपयोग रोकना भी एजेंसी का उद्देश्य है। संयुक्त राष्ट्र की स्वायत्त इकाई होने के बावजूद यह संस्था महासभा और सुरक्षा परिषद के प्रति जवाबदेह है। शांति कार्यो के लिए एजेंसी और इसके महानिदेशक मोहम्मद अलबरदेई को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है।
१९५७ में स्थापना हुई थी :
आईएईए की स्थापना २९ जुलाई १९५७ को हुई थी। १९५३ में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी आइजनहॉवर ने इसकी स्थापना का विचार रखा था।
तीन प्रमुख अंग : संचालक मंडल (बोर्ड ऑफ गवर्नर्स), साधारण परिषद और सचिवालय, एजेंसी की तीन मुख्य इकाइयां हैं। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स संस्था की नीति बनाने वाली दो इकाइयों में से एक है। ३५ देश इसके सदस्य होते हैं। इनमें से १३ सदस्यों को बोर्ड नियुक्त करता है, जबकि शेष २२ सदस्यों को जनरल कॉन्फ्रेंस दो साल के लिए चुनती है। वर्तमान में भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, रूस, चीन, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और जर्मनी इसके मुख्य सदस्य हैं।
नीतियां तय करता है बोर्ड
बोर्ड ऑफ गवर्नर्स :
अपनी बैठकों के दौरान बोर्ड ऑफ गवर्नर्स एजेंसी की नीतियां तय करता है। वह एजेंसी के बजट और कार्यक्रमों केसंबंध में जनरल कॉन्फ्रेंस को सिफारिशें भेजता है। एजेंसी के मानकों और महानिदेशक की नियुक्ति के लिए भी यही उत्तरदायी है। किसी भी मुद्दे पर वोटिंग के लिए बोर्ड के दोतिहाई सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी है।
साधारण परिषद (जनरल कॉन्फ्रेंस) :
यह एजेंसी की सबसे बड़ी नीति निर्धारकइकाई है। सभी 144 देश इसके सदस्य होते हैं। साल में एक बार सितंबर में होने वाली बैठक के दौरान परिषद बजट पास करने के साथ कार्रवाइयों का अनुमोदन भी करती है। यह हर साल अपना अध्यक्ष चुनती है। इसका मुख्य काम वर्तमान मुद्दों और नीतियों पर विचार करना है।
सचिवालय :
यह आईएईए की व्यावसायिक और सामान्य सेवा प्रदाता इकाई है। महानिदेशक इसके मुखिया होते हैं। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और परिषद द्वारा पारित की गई कार्रवाइयों को लागू करने के लिए महानिदेशक जिम्मेदार होता है। महानिदेशक मुख्यत: छह विभागों पर ध्यान देते हैं, जिसमें परमाणु ऊर्जा, परमाणु सुरक्षा, रक्षा उपाय, तकनीकी सहयोग और प्रबंधन शामिल है।
बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के वर्तमान सदस्य
अल्बानिया, अल्जीरिया, अर्जेटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बोलीविया, ब्राजील, कनाडा, चिली, चीन, क्रोएशिया, इक्वाडोर, इथोपिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, घाना, भारत, इराक, आयरलैंड, इटली, जापान, लिथुआनिया, मैक्सिको, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलिपींस, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका।
आईएईए की स्थापना : १९५७,
मुख्यालय : बियना आस्ट्रिया,
सदस्य : १४४ देश
आधिकारिक भाषायें : अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश
आईएईए महानिदेशक : मोहम्मद अलबरदेई
No comments:
Post a Comment