Jul 24, 2008

रामसेतु पर केन्द्र सरकार बैक फूट पर

नई दिल्ली, २४ जुलाई- रामसेतु पर सरकार ने अपना रुख बदलते हुए कहा है कि सेतु समुंद्रम योजना का मार्ग बदला जा सकता है। सरकार ने कहा है इस मामले में एक ऐसा हल खोजने के प्रयास किए होंगे जो सभी लोंगो को मान्य हो। गौरतलब है कि कल सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में एक हलफनामा देकर कहा था कि रामसेतु को खुद भगवान राम ने तोड़ा था और सेतुसमुंद्रम परियोजना का मार्ग बदलने की आवश्यकता नहीं हैं।
सरकार अगर रामसेतु को तोड़ने का फैसला बदल लेती है और परियोजना के लिए नए मार्ग तलाश करती है तो इससे न केवल करोड़ो हिन्दुओं की भावनाओं की रक्षा होगी बल्कि जीवमंडल को भी बड़ा फायदा होगा। गौरतलब है कि वैज्ञानिक समुदाय ने भी रामसेतु से छेड़छाड़ होने पर गंभीर खतरे की तरफ आंशका प्रकट की थी।

No comments: