Jul 8, 2008

हज हाउस की तर्ज पर बने अमरनाथ हाउस : बाल ठाकरे

मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने मुसलमानों के लिए हज हाउस की तर्ज पर मुंबई में हिंदुओं के लिए अमरनाथ हाउस या वैष्णोदेवी हाउस बनाने की मांग की है।
शिवसेना के मुखपत्र सामना में ठाकरे ने लिखा है, यह मांग सभी हिंदुओं के लिए कर रहे हैं। सामना की संपादकीय में ठाकरे ने लिखा है, मुसलमानों के लिए कई निगम बनाए गए हैं। अब अमरनाथ और वैष्णोदेवी जाने वाले तीर्थयात्रियों के कल्याण के लिए निगम बनाओ। महाराष्ट्र में विलासराव देशमुख के नेतृत्व वाली सरकार की धर्मनिरपेक्षता के सवाल पर ठाकरे ने लिखा है कि देशमुख की धर्मनिरपेक्षता तब सच्ची मानी जाएगी जब मुसलमानों को छूट के साथ हिंदुओं को भी लाभ मिले।
सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के बारे में ठाकरे ने लिखा है ..यदि वह इतनी अधिक धर्मनिरपेक्ष हैं तो उन्हें कश्मीर जाकर हिंदू पंडितों के साथ अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

No comments: