बेलगाम, २ अगस्त- कर्नाटक के बेलगाम में पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित संगठन ' स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया ' ( सिमी ) के कार्यकर्ता और संदिग्ध आतंकवादी तनवीर अब्दुलसत्तार मुल्ला को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक सिलेंडर बरामद किया। वह इसका उपयोग बम बनाने में करता था।
पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से तीन सीडी बरामद हुई है जिनमें बम बनाने की जानकारी, जेहादी सामग्री, भडकाऊ भाषण और अफगानिस्तान में ट्रेनिंग के तरीके शामिल हैं। उसने पूछताछ में बताया कि वह एक बम बना चुका है और शिहनौली गांव में उसका सफल टेस्ट किया जा चुका है। वह पहले भी १४ मई को तीन सिमी कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार किया गया था लेकिन आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के प्रथम दृष्टया सबूतों के अभाव में छोड दिया गया था।
इन्दौर में गिरफ्तार डा.मुनरोज द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस छह अन्य स्थानीय नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुल्ला ने कथित रूप से यह भी स्वीकार किया है कि वह कुवैत जा चुका है और वहां एक होटल में एक वेटर के रूप में काम किया था। पुलिस उसके विदेशी संबंधों और हाल ही में अहमदाबाद और बेंगलुरु में हुए बम धमाकों की जांच कर रही है।