Aug 3, 2008

सात लड़कियां फरार कुछ बहक गईं कुछ बहकाई गईं

मुजफ्फरनगर, ३ अगस्त- जिले में प्रेमी युगलों के घरों से फरार होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हालत यह है कि कल एक ही दिन में जिले की सात लड़कियां लापता हो गईं। जिला मुख्यालय पर आज मिली सूचना के अनुसार ग्राम तालड़ा में एक प्रेमी युगल के फरार होने पर तनाव की स्थिति है। इस मामले में लड़की के परिजन ने मामला दर्ज कराया है। परिजन जोड़े को तलाश कर रही है। कस्बा कैराना में भी एक प्रेमी जोड़े के घर से फरार होने की खबर है।
जिले के ग्राम भूड में एक युवक अपने पड़ौस में रहने वाली एक लड़की के साथ फरार हो गया। लड़की के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। घटना को लेकर गांव में रोष है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जटनगला में दो युवकों के साथ दो सगी बहनों के फरार होने की खबर है। लड़कियों के पिता ने दोनो युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि उनकी लड़कियां एक विवाह समारोह में भाग लेने गई थीं जहां से दोनो युवक उन्हें बहकाकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
कस्बा भोपा में दो दलित बहनें घास लेने के लिए जंगल गई थीं और वापस नहीं लौटीं। आशंका है कि उन्हें कुछ लोग बहकाकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने लड़कियों के लापता होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments: