Aug 3, 2008

नैना देवी मंदिर में भगदड़, १०० के मारे जाने की आशंका

बिलासपुर, ३ अगस्त- भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश में नैना देवी मंदिर में मची भगदड़ में १०० से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश के आईजी (क़ानून और व्यवस्था) सीताराम मार्डी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि श्रावण अष्टमी की वजह से वहाँ काफ़ी भीड़ थी। सीताराम मार्डी का जानकारी दी कि रेलिंग टूटने के कारण काफ़ी लोग नीचे गिर गए।
बिलासपुर के मशहूर नैना मंदिर में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। शनिवार से शुरु एक पर्व में हिस्सा लेने में हज़ारों श्रद्धालु यहाँ आए हुए थे । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि इस हादस की जाँच मंडल आयुक्त से करवाने के आदेश दे दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शवों को रोपड़ अस्पताल लाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी रोपड़ पहुँच रहे हैं।

1 comment:

Unknown said...

भगवान दिवंगत आत्माओ को चिर शांति प्रदान करें। सरकार जवाब दे की सुरक्षा व्यवस्था मे क्यो चुक हुई ?