Jul 23, 2008

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को याद किया गया

नई दिल्ली, २३ जुलाई- कृतज्ञ राष्ट्र ने बुधवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनके १५२ वें जन्मदिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, लोक सभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक नेताओं ने संसद के केंद्रीय कक्ष में लोकमान्य तिलक के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।
गृहमंत्री शिवराज पाटिल. संसदीय कार्य मंत्री व्यालार रवि, केंद्रीय मंत्रियों पवन कुमार बंसल और वी. नारानसामी ने भी लोकमान्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकमान्य के जीवन और कृतित्व पर लोकसभा सचिवालय ने एक पुस्तिका का प्रकाशन भी किया है।

No comments: