Jul 25, 2008

भाजयुमो अध्यक्ष ठाकुर दुर्घटना में जख्‍मी

चंडीगढ़, २५ जुलाई- गुड़गाँव से ३५ किमी दूर नूह के करीब सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को भाजपा की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ठाकुर सहित पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि ठाकुर ११ दिन की युवा क्रांति यात्रा के तीसरे दिन कार पर बनाए गए रथ पर सवार होकर चल रहे थे।
पुलिस ने बताया कि ठाकुर के साथ हरियाणा की भाजपा की युवा इकाई के अध्यक्ष जवाहर यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गुड़गाँव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।

No comments: