श्रीनगर, २४ अगस्त- कश्मीर में स्थानीय केबल टीवी चैनलों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है लेकिन राष्ट्रीय टीवी न्यूज चैनलों का प्रतिनिधित्व करने वाले पत्रकार आंदोलनकारियों की नाराजगी महसूस कर रहे हैं। इन पत्रकारों पर घाटी और जम्मू के घटनाक्रमों की भेदभावपूर्ण रिपोर्टिंग करने के आरोप लग रहे हैं।
घाटी में जून के आखिरी सप्ताह से अमरनाथ भूमि विवाद को लेकर आंदोलन शुरू हुआ है। तब से ही स्थानीय केबल चैनलों की खबरों को ही यहां के निवासी सही मान रहे हैं।
लाल चौक निवासी अब्दुल गनी भट ने कहा स्थानीय चैनल जनता तक नेतृत्व का संदेश पहुंचाने में अच्छा काम कर रहे हैं। वे घटनाक्रमों की असली तस्वीर दिखा रहे है ।
भट ने कहा कि स्थानीय चैनलों के पास प्रत्येक घटना की विस्तृत रिपोर्ट होती है। वे लोगों के नजरिये और साक्षात्कार भी प्रसारित करते हैं चाहे वह सरकार पर हो या पुलिस पर या फिर अलगाववादियों पर।
घाटी में कम से कम आधा दर्जन केबल टीवी नेटवर्क सक्रिय हैं। प्रत्येक के पास खबरों और समसामयिक कार्यक्रमों के लिए तीन घंटे से अधिक का टाइम स्लाट है।
लंदन, २४ अगस्त-प्रिंस विलियम को अगले ब्रिटिश सम्राट के तौर पर एक व्यवस्था के तहत तैयार किया जा रहा है जिसमें कतार में पहले से मौजूद प्रिंस चार्ल्स उन्हें रास्ता दे सकते हैं।
मुंबई, २४ अगस्त- अहमदाबाद और बेंगलूर में हाल में बम धमाके गोविंदाओं के जोश को कम नहीं कर सके और कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में आज गली गली में गोविंदा आला रे..... के गगनभेदी नारों के साथ दही हंडी उत्सव मनाया गया।
भोपाल, २४ अगस्त- मघ्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टाटा मोटर्स कंपनी को नैनो कार परियोजना ग्वालियर क्षेत्र में स्थापित करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा है कि राज्य सरकार परियोजना के लिए आवश्यक भूमि सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।