Sep 4, 2008

कांग्रेस ब्राह्मण वोटों को रिझाने में जुटी

नई दिल्ली, ४ सितम्बर- मायावती के ब्राह्मण वोटों को रिझाने वाली जातिवाद राजनीति से निपटने के लिए कांग्रेस ने जातिगत समीकरण बनाने शुरु कर दिए हैं। इसकी शुरुआत कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में अपने ब्राह्मण नेता कमलापति त्रिपाठी की याद में एक सभा का आयोजन करके किया।
ब्राह्मण नेताओं को लुभाने के लिए इस शोकसभा के दौरान रामचरित मानस की चौपाइयां भी पढ़ी गई और रामकथा के किस्से भी सुनाए गए। ये अलग बात है कि पार्टी अपने इस नेता को बहुत पहले ही भुला चुकी थी, तभी तो उनकी जन्म शताब्दी मनाना भी याद नहीं रहा। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी उनकी १०३ वीं जयंती मना रही है।
जातिगत समीकरण की इस पैंतरेबाजी में कांग्रेस पार्टी पहले ही एक कदम आगे बढ़ा चुकी है। इस सिलसिले में, ब्राह्मण नेता रीता बहुगुणा जोशी को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है, तो वहीं प्रमोद तिवारी विधायक दल के नेता है।
आखिर बात जब चुनावी रणनीति की हो, तो कवायद भी उसी हिसाब से करनी पड़ती है। और इसकी शुरुआत कांग्रेस ने अपने ब्राह्मण नेता कमलापति त्रिपाठी को याद करने के साथ किया है।

No comments: