Jul 10, 2008

भाजपा की सूची में कई "युवराज"

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की जा रही प्रत्याशियों की सूची में कई युवराज भी शामिल है। इनमें पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे सिधिंया के पुत्र दुष्यंत सिंह शामिल है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेताओं के निर्देश के बाद भी इन नेता पुत्रों को सूची में स्थान मिल गया है। मेनका गांधी के पुत्र वरूण भी भाजपा की संभावित सूची में शमिल है। भाजपा के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक प्रदेश इकाइयों से संभावित प्रत्याशियों की जो सूची तैयार की गई है। उसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदारों के नाम शामिल है। इस बारे में अब भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को राज्य इकाइयों से ज्ञात हुआ तो उन्होंने इसकी तफ्तीश की। इसके बाद उन्होंने राज्य इकाइयों को साफ तौर पर निर्देश जारी किया है। संभावित प्रत्याशियों की सूची में उसी का नाम शामिल होना चाहिए जो भाजपा से निर्लिप्त भाव से जुत्रडकर अच्छा काम कर रहा हो और जिसके जीतने की उम्मीद हो।
जानकारी के मुताबिक पार्टी के इस कत्रडे रुख के बाद उत्तरप्रदेश के संभावित प्रत्याशियों की सूची से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह के पुत्र राजवीर सिंह, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह, भाजपा के महासचिव रहे स्वर्गीय प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र शत्रुंजय प्रताप सिंह का नाम भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की सूची से हटा दिया गया है।

No comments: