Sep 3, 2008

मुंबई के घर-घर में विराजे गणपति

मुंबई, 3 सितंबर-मुंबई समेत देश के अन्य हिस्सों में में 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव के पहले दिन बुधवार को गणपति का धूमधाम से जबर्दस्त स्वागत किया गया।
विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही मुंबई का आकाश 'गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया' के उद्घोष से गूँज उठा।
गणेश की भीमकाय प्रतिमा को बीती रात कलात्मक रूप से सुसज्जित मंडप में लाया गया और भक्तों ने अपने घरों में पवित्र स्थान पर समृद्धि के लिए गणराज की प्रतिमा की स्थापना कर उनका स्वागत किया। प्रार्थना के बाद भगवान के प्रिय भोग 'मोदक' का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।
समाज के सभी तबके के लोगों को आपस में जोड़ने के उद्देश्य से सार्वजनिक उत्सव के रूप में गणेश उत्सव को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान शुरू किया था। बाद में यह न केवल महाराष्ट्र में बल्कि पूरे भारत में व्यापक रूप मनाया जाने लगा।
गणेश की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही मुंबई का आकाश 'गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया' के उद्घोष से गूँज उठा।गणेश की भीमकाय प्रतिमा को बीती रात कलात्मक रूप से सुसज्जित मंडप में लाया गया और भक्तों ने अपने घरों में पवित्र स्थान पर समृद्धि के लिए गणराज की प्रतिमा की स्थापना कर उनका स्वागत किया। प्रार्थना के बाद भगवान के प्रिय भोग 'मोदक' का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।समाज के सभी तबके के लोगों को आपस में जोड़ने के उद्देश्य से सार्वजनिक उत्सव के रूप में गणेश उत्सव को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान शुरू किया था। बाद में यह न केवल महाराष्ट्र में बल्कि पूरे भारत में व्यापक रूप मनाया जाने लगा।सबसे प्रसिद्ध गणेश मंडल 'लालबाघुचा राजा' (लालबाग का राजा) है। इस साल यह अपनी प्लेटिनम जुबली मना रहा है। वहीं दूसरी ओर मध्य मुंबई के किंग सर्किल में जीएसबी सेवा मंडल के गणेश भगवान महानगर में सबसे धनी माने जाते हैं। उन्हें आठ करोड़ रुपए मूल्य के 44 किलो सोने के आभूषण और 140 किलो चाँदी के आभूषण चढ़ाए जाते हैं।
यह मंडल पिछले 54 सालों से गणेशोत्सव आयोजित कर रहा है। गणेश भगवान के मंच तक पहुँचने के लिए हवा में 500 फुट लंबा और पाँच फुट चौड़ा रास्ता बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी, स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और अभिनेता जितेन्द्र, सलमान खान ने उत्सव के दौरान अपने घरों में गणेश भगवान की प्रतिमाएँ स्थापित की हैं।
इसके अलावा लोक निर्माण मंत्री छगन भुजबल मध्य मुंबई के मजगाँव में अपने अंजीरवाड़ी गणेशोत्सव मंडल की हीरक जयंती मना रहे हैं। चेंबूर स्थित आरके स्टूडियो में राजकपूर के परिवार द्वारा पारंपरिक रूप से गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस बीच मुंबई में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

No comments: